September 17, 2025

बिहार में 230 पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, रिकवरी रेट में आयी कमी

पटना (संतोष कुमार)। बिहार में करोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या के पल-पल बदलते आंकड़े से बिहारवासी दहशत में आ गए हैं। जो अब राज्य सरकार के साथ ही बिहारवासियों के लिए चिंता का सबब बनता जा रहा है।
बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति ने शनिवार को अब तक दो मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। अब तक बिहार में कोरोना के 7 और नए मामले मिले हैं। इसी के साथ बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 223 से बढ़कर 230 पहुंच गई है। वहीं रिकवरी रेट भी कमी आई है, जो चिंता का विषय है। शनिवार को कोरोना का खाता दो पॉजिटिव मरीज मिलने के साथ खुला। दोनों मरीज नया भोजपुर बक्सर जिले के हैं। दोनों की उम्र 35, 67 साल है। इस तरह संख्या अब कोरोना मरीजों की संख्या 225 जा पहुंची। उसके बाद अभी बिहार में 5 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। सासाराम से 2 पुरुष, अरवल से 1 युवक, छपरा से एक महिला और वही आरा से 20 साल की युवती कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिससे बिहार में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 228 हो गया है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को 53 कोरोना पॉजिटिव के नये मामले सामने आए, जो संभवत: बिहार में पहली बार कोरोना वायरस के मामले में बड़ी छलांग हैं। जो मामले आए थे उसमें राजधानी पटना का हृदयस्थली कहे जाने वाले डाकबंगला के एक बैंक मैनेजर भी कोरोना जांच में संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को जारी किए गए क्रमवार मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार की शुरूआत सबसे पहले 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हुई, जिनमें छह मुंगेर के और एक बांका का है। मुंगेर में 3 महिला और तीन पुरुष पॉजिटिव मिले हैं तो वहीं बांका में भी एक युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई है। जिसके बाद बिहार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 177 हो गई।
उसके बाद 5 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए, इस तरह मरीजों की संख्या 182 पहुंची। जिसमें एक अस्थावां नालंदा का युवक है और दो महिलाएं बिहारशरीफ नालंदा की हैं औ? दो महिलाएं बक्सर के नया भोजपुर की हैं। उसके बाद मुंगेर में एक साथ 15 मरीज मिले। जिससे मरीजों की संख्या 182 से बढ़कर 197 हो गई। यह नए कोरोना मरीज मुंगेर में मिले, जिनमें पांच पुरुष और दस महिलाएं शामिल हैं। ये सभी जमालपुर के सदर बाजार के हैं। फिर शुक्रवार शाम में एक साथ 17 नए मामले सामने आए। जिससे पूरे बिहार में हड़कंप मच गया। जिसमें 10 बक्सर के, एक मधेपुरा, एक मुंगेर, एक सारण, पटना के दो और दो औरंगाबाद के हैं। कुल संख्या 214 हो गई। उसके बाद बिहार में कोरोना के एक साथ 9 नए मामले सामने आए हैं। सभी मुंगेर के जमालपुर के सदर बाजार के हैं। इस तरह बिहार में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 214 से बढ़कर 223 हो गयी और शनिवार को बिहार में कोरोना के 7 नये मामले सामने आने के बाद संख्या 230 जा पहुंची है।

You may have missed