बिहार में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए लड़कियों ने उतारा आशिकी का भूत

बेगूसराय। लॉकडाउन को लेकर स्कूल-कॉलेज बंद हैं तथा लड़कियां भी अपने घरों में हैं। मनचलों की दुस्साहस देखिए, अब लड़कियों के घरों के पास तक पहुंच जा रहे हैं। इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। यह घटना बिहार के बेगूसराय की है और इस घटना की चर्चा खूब हो रही है।
लॉकडाउन के दौरान एक मनचले को छेड़खानी भारी पड़ी। घटना से गुस्साई लड़कियों ने उसे सड़क पर पकड़कर पहले तो मस्ती का भूत उतारा, फिर खींचकर थाने ले गईं। थाने में पुलिस की मौजूदगी में मनचले ने लड़कियों के पैरों पर गिरकर माफी मांगी, तब जाकर उनका गुस्सा शांत हुआ। मनचला को पीटने के दौरान पहली बार सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए भी देखा गया।
मिली जानकारी के मुताबिक बेगूसराय के शकरपुरा इलाके का निवासी विकास कुमार लॉकडाउन का परवाह किए बिना कई दिनों से रामपुर आकर लड़कियों को अश्लील इशारे करता था। लेकिन उसकी यह मस्ती आज उस वक्त काफूर हो गई, जब वह रामपुर आकर इशारेबाजी के बाद मोबाइल से लड़कियों की फोटो खींचने लगा, फिर क्या था तीन लड़कियों ने उसे खदेड़कर पकड़ा। इसके बाद गुस्साई लड़कियों ने उसके ऊपर से मस्ती का सारा भूत उतार दिया। इस दौरान आसपास के लोगों ने जब मनचले की धुनाई करनी चाही तो लड़कियों ने उन्हें मना किया कि वे लॉकडाउन के दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग का नियम नहीं तोड़ें, इसके लिए वे ही काफी हैं। यह हाई वोल्टेज ड्रामा करीब आधे घंटे तक चला।
पिटाई के बाद उक्त मनचला लड़कियों को ‘छोड़ दो सिस्टर’ की गुहार लगाता रहा। लेकिन लड़कियां उसकी एक नहीं सुनी। उन्होंने जवाब में कहा कि वह किसी का भाई बनने के काबिल नहीं। फिर खींचते हुए थाना लेकर गईं। थाना में भी नए सिरे से हाई वोल्टेज ड्रामा चला। वहां बखरी के इंस्पेक्टर मुकेश कुमार पासवान ने दोबारा गलती नहीं करने तथा लड़कियों के पैर पकड़कर माफी मांगने के बाद उसे मुक्त कर दिया।

You may have missed