February 15, 2026

बिहार में सत्ता परिवर्तन की लहर, तेजस्वी ही बनेंगे सीएम : आभा लता

फुलवारी शरीफ। राजद की बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ की पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेत्री आभा लता के नेतृत्व में ध्रुव यादव, दिनेश रजक, सुनीता यादव, प्रतिमा यादव, सुधीर, शुभम, कुंदन, रौनित, अरविंद एवं अन्य राजद नेताओं ने फुलवारी सुरक्षित सीट से महागठबंधन समर्थित भाकपा माले प्रत्याशी गोपाल रविदास के पक्ष में सघन अभियान चलाया। कोरजी, महमदपुर, चकमुसा, भुसौला दानापुर, मुरादपुर, ठुद्दीपुर, जानीपुर सहित दर्जनों इलाके में लोगों से राजद नेताओं ने मिलकर माले प्रत्याशी को भारी अंतर से जिताने की अपील की।
इस दौरान राजद नेत्री अभा लता ने कहा कि भाजपा-जदयू की हार सुनिश्चित करने के लिए हमें उनकी हर साजिश को विफल कर एक होकर महागठबंधन के उम्मीदवार को बिहार के सभी विधानसभा सीटों पर जीतने के लिए लड़ना है। अब अमन, शांति, न्याय के लिए और नया बिहार बनाने के किये नए सरकार को चुनना है, बिहार में सत्ता परिवर्तन की लहर चल रही है और तेजस्वी अगले सीएम बनेंगे। फुलवारी से लाल झंडे पर तीन तारा निशान पर वोट देकर गोपाल रविदास को विजयी बनाना है।

You may have missed