बिहार में यूरिया की किल्लत, सरकार बनी है मूकदर्शक

पटना। प्रदेश किसान कांग्रेस (उ.बि.) के अध्यक्ष हिमाुशु कुमार ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में यूरिया की किल्लत है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि रबी की फसल में सिंचाई के बाद यूरिया का प्रयोग किया जाता है। यूरिया का सरकारी दर 266 रूपये प्रति बैग है परन्तु तस्करी एवं कालाबाजारी कर यूरिया आज बाजार में 350 से 375 रूपये प्रति बैग बिक रहा है। किसान कांग्रेस का मानना है कि सरकार और सरकारी तंत्र की मिलीभगत से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। जहां नेपाल से सटे जिलों से यूरिया की तस्करी नेपाल की जाती है, वहीं अन्य जिलों में कालाबाजारी का खेल जारी है। किसान कांग्रेस संपूर्ण मामलों की जांच कर कार्रवाई करने एवं बाजार में यूरिया की उचित दर पर बिक्री की मांग करती है।

You may have missed