February 11, 2026

बिहार में दर्दनाक हादसा: खनन विभाग की गाड़ी को ट्रक ने रौंदा, जवान समेत 4 की मौत

गया। बिहार में गुरूवार रात्रि बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में दो होमगार्ड, एक सैफ के जवान और चाल की मौत हो गई है। हादसा इतना भयानक था कि खनन विभाग की गाड़ी के परखचे उड़ गए। बताया जाता है कि गया जिले के पंचानपुर-गया मार्ग पर दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय और धर्मशाला के बीच मोरम लदे ट्रक ने खनन विभाग की एस्कार्ट गाड़ी को रौंद दिया। गाड़ी में सवार दो होमगार्ड के जवान और एक सैफ के जवान की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि घायल चालक ने इलाज के लिए गया भेजने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकरें में विनोद कुमार शर्मा, सरसई (वैशाली) सैप के जवान, भोला यादव, सहबाजपुर (चंदौती) होमगार्ड, दशरथ यादव, ओरवा दोहरा (डोभी) होमगार्ड शामिल हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, खनन विभाग की तीन गाड़ियां माइनिंग इंस्पेक्टर के नेतृत्व में चेकिंग के लिए निकली थी। तीनों गाड़ियां गया से पंचानपुर की ओर आ रही थी। कोसमा पहाड़ी से गिट्टी लेकर पंचानपुर की ओर जा रही मोरम लदे ट्रक को खनन विभाग में मौजूद पुलिस वाले रोकवा रहे थे। इस दौरान ट्रक की चपेट में खनन विभाग की गाड़ी आ गई और हादसा हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। ट्रक से टक्कर के बाद करीब 60 मीटर दूर तक खनन विभाग की गाड़ी घसीटती हुई गई और ट्रक खनन विभाग की गाड़ी पर पलट गई। दोनों गाड़ियां रोड के दाहिने साइड पलटी हुई थीं। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस की टीम ने जेसीबी की मदद से ट्रक को हटवाया। खनन विभाग की गाड़ी के अंदर फंसे होमगार्ड और सैफ के जवान को मुश्किल से बाहर निकाला गया। तीनों की मौत हो चुकी थी। वहीं चालक की भी कुछ ही समय में मौत हो गई। चालक मगध मेडिकल के पास का रहने वाला बताया जाता है। घटना की सूचना के बाद एसएसपी राजीव मिश्रा, एसडीपीओ नागेंद्र कुमार सिंह, टिकारी थानाध्यक्ष राम लखन पंडित, पंचानपुर ओपी अध्यक्ष विभूति भूषण घटना स्थल पहुंचे। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है। माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर कुछ बता नहीं पा रहे थे।

You may have missed