बिहार में तीसरा मोर्चा का मजबूत विकल्प खड़ा करेगा लोजपा (से)

पटना। लोजपा (सेक्यूलर) के राष्ट्रीय अध्य्क्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा ने गुरूवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि लोजपा (से) से लगातार बड़ी संख्या में दूसरे दलों के नेता और कार्यकर्ता जुड़ रहे हैं। पार्टी बिहार में तीसरा मोर्चा का मजबूत विकल्प खड़ा करेगा। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा (से) की तैयारी सभी सीटों पर चल रही है पर पार्टी कम से कम सौ सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।
इसी कड़ी में राजद के वरिष्ठ नेता और विद्वान विचारक प्रो. रामप्रवेश प्रसाद यादव, राज कुमार यादव, आलोक कुमार यादव, समीर कुमार यादव, जितेन्द्र यादव, प्रमोद यादव, विनय यादव, विनेदु यादव, संजीत कुमार यादव, उमेश यादव, अजुर्न यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता नेता राजद से त्याग-पत्र देकर लोजपा (से) की सदस्यता ग्रहण किया।
उक्त नेताओं को पार्टी में शामिल होने पर युवा लोजपा (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्य्क्ष कामता प्रसाद चंद्रवंशी, युवा प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुशवाहा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार सिन्हा, सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिकन्दर शर्मा, पार्टी के प्रदेश महासचिव नन्दकिशोर यादव, शंभू शर्मा, विभीषण शर्मा, बंगाली शर्मा, प्रो. सचिन कुमार, सविता जयसवाल, सीमा देवी, रघुवीर यादव, सिवानी देवी, सविता देवी, डॉ. शिवनाथ सिंह, श्याम प्रसाद यादव, महेन्द्र मिश्रा, रविन्द्र शर्मा, अशोक सिंह, रामानंद शर्मा, मुन्ना शर्मा, महानन्द शर्मा, अमित पासवान संदीप मालाकार, मुकेश कुमार आदि नेताओं ने स्वागत किया और कहा कि प्रो. यादव के पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी।

You may have missed