बिहार में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 830, पटना बीएमपी से 6 और मिले

पटना। लॉकडाउन में मिले छूट के कारण बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। जहां एक ओर बिहार सरकार कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को लेकर चिंता में डूबी है। वहीं बिहार के लोगों को अत्यंत सावधानी बरतने की जरूरत है। कहा जा रहा है कि देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को स्पेशल ट्रेन से वापस लाए जाने के बाद कोरोना मरीजों के आंकड़ा में इतनी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को अब तक 81 कोरोना मरीज मिले हैं। जिसके बाद बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 830 हो गयी है। वहीं कोरोना ने बिहार के 38 में से 37 जिलों में अपना पांव पसार चुका है। कोरोना से सिर्फ एक जिला जमुई बचा है।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने चौथे मेडिकल बुलेटिन में जानकारी दी है कि बिहार में 29 नए मरीज और मिले हैं। जिसमें पटना के खाजपुरा बीएमपी से 6, औरंगाबाद से 2, अरवल से 1, आरा से 1, पश्चिमी चंपारण से 14, मुजफ्फरपुर से 3, कटिहार से 1, मधुबनी से 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीपीएम से सोमवार और मंगलवार को कुल 14 कोरोना मरीज मिले हैं। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इसके पहले आज बिहार में 34 मरीज मिले। जिसमें खगड़िया से 11, सासाराम से 13, गोपालगंज से 2, भागलपुर, सिवान, पुर्णिया, छपरा, पटना के बेलछी से 1-1 और मधुबनी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं उसके पहले 6 मरीज मिले, जिसमें खगड़िया से 5, बांका के अमरपुर से 1 मरीज मिले। इसके अलावा आज की शुरूआत 12 नए मरीज मिलने से हुई, जिसमें बेगूसराय से 9, दरभंगा से 2, सुपौल से 1, जिसके बाद बिहार में कोरोना मरीजों को आंकड़ा 749 से बढ़कर 761 हो गया। वहीं 383 मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट गए हैं। जबकि बिहार में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें मुंगेर, वैशाली, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, सासाराम और पटना जिला के मरीज शामिल है।

You may have missed