February 11, 2026

बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 800 के पार, 34 नये मरीज मिले

पटना। लॉकडाउन में मिले छूट के कारण बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। जहां एक ओर बिहार सरकार कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को लेकर चिंता में डूबी है। वहीं बिहार के लोगों को अत्यंत सावधानी बरतने की जरूरत है। कहा जा रहा है कि देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों को स्पेशल ट्रेन से वापस लाए जाने के बाद कोरोना मरीजों के आंकड़ा में इतनी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को अब तक 52 कोरोना मरीज मिले हैं। जिसके बाद बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 801 हो गयी है। वहीं कोरोना ने बिहार के 38 में से 37 जिलों में अपना पांव पसार चुका है। कोरोना से सिर्फ एक जिला जमुई बचा है। बताया जाता है कि जमुई के लोग कोरोना महामारी से बचाव के लिए हर जरूरी सावधानी अपना रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने अपने तीसरे मेडिकल बुलेटिन में जानकारी दी है कि अभी बिहार में 34 नए मरीज मिले हैं। जिसमें खगड़िया से 11, सासाराम से 13, गोपालगंज से 2, भागलपुर, सिवान, पुर्णिया, छपरा, पटना के बेलछी से 1-1 और मधुबनी से 3 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं उसके पहले 6 मरीज मिले, जिसमें खगड़िया से 5, बांका के अमरपुर से 1 मरीज मिले। इसके अलावा आज की शुरूआत 12 नए मरीज मिलने से हुई, जिसमें बेगूसराय से 9, दरभंगा से 2, सुपौल से 1, जिसके बाद बिहार में कोरोना मरीजों को आंकड़ा 749 से बढ़कर 761 हो गया। वहीं 383 मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट गए हैं। जबकि बिहार में कोरोना से 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें मुंगेर, वैशाली, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, सासाराम और पटना जिला के मरीज शामिल हंै।

You may have missed