December 5, 2025

बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 535, अब तक 7 नये मामले

पटना (संतोष कुमार)। लॉक डाउन के बीच बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े बढ़ने का क्रम लगातार जारी है। बिहार में मंगलवार को अब तक 7 नये मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के पहले मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि बिहार के सिवान के बसंतपुर में आज साढ़े साल का बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिला, जिसके बाद बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 529 हो गई। उसके बाद विभाग ने दूसरे बुलेटिन में जानकारी दी कि शाम 5:40 तक कोरोना का एक भी मरीज प्रदेश में पॉजिटिव नहीं मिले हैं, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 142 हो गई है, जिसमें आज पांच मुंगेर के और 1 बक्सर के ठीक होकर घर चले गए है। इसके बाद विभाग ने तीसरा बुलेटिन जारी करते हुए बताया कि ठीक 05 मिनट बाद बिहार में 6 कोरोना मरीज पॉजिटिव मिले हैं, जिसमें 5 कटिहार और 1 कैमूर के हैं। जिसके बाद सूबे में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 535 हो गया है। वहीं कोरोना से 4 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है।

You may have missed