बिहार में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 481, 6 और नये मरीज मिले
पटना (संतोष कुमार)। बिहार में कोरोना संक्रमण के आंकड़े 481 हो गया है। शनिवार को अब तक कोरोना के अब तक 15 मरीज मिले हैं। अभी बिहार में 6 और नये मरीज मिले हैं। जिसमें छपरा टाउन से 1, कटिहार टाउन और मोहमदपुर से 1-1, बक्सर के नया भोजपुर से 1 मरीज मिले। इस तरह मरीजों कीे संख्या बढ़कर 475 से 481 हो गई है। इस के पहले शनिवार को कोरोना के 9 पॉजिटिव मरीज मिले, जिसमें अररिया के पुलिस लाइन से 1, कैमूर के मोहनिया से 1 मरीज, आरा शहर से 2, जगदीशपुर, बिहिया, हनुमान टोला, सकड़ी से एक-एक कर कुल 4 मरीज मिले तो दूसरी ओर बक्सर के नया भोजपुर से 1, कैमूर के पुलिस लाइन से 2 मरीज मिले। बता दें बिहार के 30 जिलों में कोरोना ने दस्तक दे दी है। जिसमें पटना समेत 5 जिला रेड जोन में है।


