December 5, 2025

बिहार में अधिकारियों की लापरवाही आया सामने, क्वारंटाइन सेंटर से भागे 20 से अधिक प्रवासी

कटिहार। बिहार में एक बार फिर अफसरों की लापरवाही सामने आयी है, जो सरकार के साथ ही आम लोगों के लिए गंभीर है। कटिहार स्थित क्वारंटाइन सेंटर से 20 से अधिक संदिग्ध भाग निकले हैं। बताया जा रहा है कि अफसरों की लापरवाही व बारिश का लाभ लेकर क्वारंटाइन किए गए प्रवासी मजदूर फारार हो गए। वे सभी पश्चिम बंगाल से आए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारी व कर्मचारी सकते में आ गए हैं। भागे गए लोगों की खोजबीन शुरू हो गई है। फिलहाल किसी का पता नहीं चल सका है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के ऋषि भवन में प्रवासी मजदूरों के लिए क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। उक्त सेंटर से सोमवार को दोपहर 20 प्रवासी मजदूर मेन गेट का ताला तोड़ फरार हो गए। इसके पूर्व क्वारंटाइन सेंटर में भोजन सहित अन्य सुविधा का आरोप लगाते हुए मजदूरों ने सुबह शोर शराबा भी किया था। बताया जाता है कि क्वारंटाइन सेंटर में दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य स्थानों से आए प्रवासी मजदूरों को रखा गया था।

प्रवासी मजदूरों के भागने की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ नीरज कुमार, नगर थानाध्यक्ष रंजन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। एसडीओ ने कहा कि मजदूरों के भागने की जांच की जा रही है। क्वारंटाइन से भागने वाले प्रवासी मजदूर पश्चिम बंगाल के थे। जिले के प्रवासी मजदूर क्वारंटाइन सेंटर में मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि अन्य स्थानों के प्रवासी मजदूरों को उनके जिले या राज्य भेजा जाना है। प्रवासी मजदूर के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने स्थानीय प्रशासन को सूचित करते हुए क्वारंटाइन सेंटर में आवासित करा दिया। इनमें बंगाल के मजदूर भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि क्वारंटाइन सेंटर से मजदूर के भागने के मामले की जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed