December 9, 2025

बिहार: भारतीय जन क्रांति दल (डेमो) का लोजपा (से) में विलय

पटना। बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी (सेक्यूलर) के साथ दिन- प्रतिदिन अनेकों दलों के नेता और कार्यकर्ता लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं। मंगलवार को भारतीय जन क्रांति दल (डेमोक्रेटिक) ने अपनी पार्टी का विलय लोजपा (से) में विधिवत रूप से करने की घोषणा किया।
राजधानी के एक होटल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में लोजपा (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सत्यानंद शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु पासवान, केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ललन पासवान, युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह, उदय सिंह ने भारतीय जन क्रांति दल (डेमो) के अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह सहित उनके दल के सभी पदाधिकारियों का संयुक्त रूप से लोजपा (से) में विलय करने का स्वागत करते हुए कहा कि परिवर्तन की लड़ाई में सब साथ मिलकर एक परिवार की तरह लड़ेंगे। इस दौरान भारतीय जन क्रांति दल (डेमो) के अध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि हम अपनी पार्टी का विलय राज्य में मजबूत तीसरा विकल्प बनाने के उद्देश्य से कर रहे हैं। लोजपा (से) ही एकमात्र पार्टी है, जहां मालिक कार्यकर्ता है, कोई नेता नहीं। इसलिए हम सभी अपनी पार्टी का विलय लोजपा (से) में कर रहे हैं। लोजपा (से) के सदस्यता ग्रहण करने वालों में भारतीय जन क्रांति दल (डेमो) के महासचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राहुल पांडे, सुजीत कुमार, मुकेश तिवारी, धर्मेश कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, संतोष पांडे, अनिल कुमार सहित कई अन्य लोग शामिल हैं।
इस मौके पर अंजू देवी, प्रोफेसर सचिन, काता प्रसाद चंद्रवंशी, नंदकिशोर यादव, पप्पू विश्वकर्मा, शंभू शर्मा, रविंद्र शर्मा, रवीश कुमार, डॉक्टर शिवनाथ सिंह यादव, श्याम प्रसाद यादव, महेंद्र मिश्रा, संदीप मालाकार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

You may have missed