February 15, 2026

बिहार चुनाव के मद्देनजर वाहन चेकिंग के लिए लगाया गया एसएसटी टीम

फतुहा। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन ने महारानी चौक पर एसएसटी टीम का एक शिविर लगाया है। यह टीम चुनाव होने तक कायम रहेगी। टीम में एसएसटी के एक दंडाधिकारी, एक एएसआई तथा एक आरक्षी शामिल हैं, जो स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से वाहनों की चेकिंग करेगी। बजापते गुरुवार को शिविर में आए टीम के द्वारा वाहन चेकिंग भी शुरू कर दी गई। चेकिंग के दौरान उपस्थित दंडाधिकारी विनय कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर सभी वाहनों की चेकिंग की जाएगी तथा उसकी रिकार्डिंग की जाएगी। साथ ही इस रास्ते से गुजरने वाले असमाजिक तत्व के लोगों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही। मौके पर एएसआई रामगुलाम सिंह तथा आरक्षी पवन कुमार मौजूद थे।

You may have missed