February 15, 2026

बिहार चुनाव के ठीक पहले सोनिया की अपील : नये बिहार के निर्माण के लिए महागठबंधन को वोट दें

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले चरण के पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिहारवासियों के नाम खुला पत्र लिखकर नये बिहार के निर्माण के लिए महागठबंधन उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की है। उन्होंने इसका वीड़ियो क्लिप भी जारी किया है। साथ ही दावा किया है कि बिहार की आवाज कांग्रेस महागठबंधन के साथ है।
सोनिया गांधी ने कहा कि बिहार सरकार सत्ता के अहंकार में डूबकर रास्ते से भटक गई है। मजदूर मजबूर हो गये हैं। किसान परेशान हैं। युवा वर्ग निराश है। अर्थव्यवस्था की नाजुक स्थिति लोगों के जीवन पर भारी है। पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित और महादलित को बदहाली के कगार पर लाकर छोड़ दिया है।
सोनिया ने आगे कहा कि दिल्ली और बिहार में बंदी की सरकारें हैं। नोटबंदी, तालाबंदी, आर्थिकबंदी, व्यापारबंदी, खेत-खलिहानबंदी और राजेगारबंदी। बिहार की जनता बेहतर अगली पीढी और अगली फसल के साथ एक नये बिहार के निर्माण के लिए तैयार है। राज्य में बदलाव की बयार है। उन्होंने कहा कि बिहार भारत का आईना, विश्वास, जोश और जुनून है। भारत की शान और अभिमान भी है। यहां के किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं ना सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के हर कोने में हैं। आज वहीं बिहार अपने गांव, कस्बे, खेत और खलिहान में अपनी शान और भविष्य के लिए बदलाव को तैयार है।

You may have missed