February 16, 2026

PATNA : बिहार के पूर्व राज्यपाल बूटा सिंह के निधन पर कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक

पटना। देश के पूर्व गृह मंत्री व बिहार के पूर्व राज्यपाल बूटा सिंह के निधन पर कांग्रेसजनों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने बूटा सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बूटा सिंह दलितों के मसीहा थे। वे केन्द्र सरकार के गृह, कृषि, रेल एवं खेल मंत्रालय का भी कार्यभार सफलतापूर्वक संभाल चुके हैं। वे बिहार के राज्यपाल का पद भी संभाल चुके हैं तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा ने बूटा सिंह के निधन को कांग्रेस पार्टी की अपूरणीय क्षति बताया।
संवेदना व्यक्त करने वालों में एचके वर्मा, प्रवक्ता राजेश राठौड़, पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, आनन्द माधव, नागेन्द्र कुमार विकल, प्रेमचन्द्र मुंशी, अरविंद लाल रजक, मृणाल अनामय, असफर अहमद, सुनील कुमार सिंह, अनोखा देवी एवं अन्य कांग्रेस नेता शामिल हैं।

You may have missed