February 18, 2026

बिहार के नियोजित शिक्षकों को नहीं मिलेगा समान काम के बदले समान वेतन : सुशील मोदी

पटना। समान काम के बदले समान वेतन की मांग को लेकर गत 17 फरवरी से हड़ताल पर बिहार के नियोजित शिक्षकों को लेकर उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है। मंगलवार को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने विधानसभा में ऐलान किया कि बिहार सरकार राज्य के नियोजित शिक्षकों का जल्द ही वेतन बढ़ाएगी, लेकिन समान काम के लिए समान वेतन नहीं दिया जा सकता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को लेकर सरकार संवेदनशील है। बहुत जल्द नियोजित शिक्षकों का वेतन बढ़ा दिया जाएगा। मोदी ने सदन में कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जब शिक्षकों की मांग को खारिज कर दिया है तो फिर क्या बचा। अब तो सरकार ही उनका वेतन बढ़ाने पर विचार करेगी। नियोजित शिक्षक हमारे भाई हैं और बहुत जल्द उनके हित में निर्णय लिया जाएगा। नियोजित शिक्षकों को लगता है कि हड़ताल पर जाने से उनकी मांग मान ली जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं है। अगर नियोजित शिक्षक हड़ताल पर नहीं भी जाते तो फिर सरकार महीना-दो महीना में वेतन बढ़ाने का निर्णय लेती।

You may have missed