February 17, 2026

बिहारवासियों के लिए राहत भरी खबर: सोमवार को नहीं मिला कोरोना मरीज

पटना। बिहारवासियों के लिए राहत भरी खबर है। सोमवार को देर शाम 8 बजे तक कोरोना का एक भी मरीज सामने नहीं आया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग और बिहार के लोगों ने राहत की सांस ली है। बता दें अगर लोग लॉकडाउन का इसी तरह से पालन करते रहे तो कोरोना की जंग में हमारी जीत अवश्य होगी। हालांकि पिछले 24 घंटों में 92 नए मामले आए हैं और चार लोगों की मौत हुई है। पटना सिटी के अगमकुआं स्थित आरएमआरआई में सोमवार को कुल 182 संदिग्ध मरीजों की जांच हुई, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई।
आरएमआरआई के निदेशक पी. दास ने इस बात की पुष्टि की है कि बिहार में सोमवार को कोरोना का कोई मरीज सामने नहीं आया है।  वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि बिहार में 800 से ज्यादा लोगों की जांच की गई है। जिसमें एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। अभी तक बिहार में बस 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। जिसमें से 5 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री है। इधर दूसरी ओर स्वाथ्य विभाग के कर्मचारियों के वायरल वीडियो पर स्वाथ्य विभाग प्रधान सचिव ने कहा कि 12000 पीपीई और एन-95 मास्क अस्पतालों में भेजा जा रहा है।

 

You may have missed