PATNA : बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आने से किसान की मौत, मुआवजे की मांग
पालीगंज। पटना के पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय सह थाना क्षेत्र के मखमिलपुर मध्यमा पंचायत के फतेहपुर गांव में खेत घूमने गए 45 वर्षीय एक किसान विजय यादव की मौत बिजली प्रवाहित तार के चपेट में आने से मौके पर ही हो गई। सूचना के बाद पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल पालीगंज भेज मामले की जांच में जुटी है।


मिली जानकारी के अनुसार, फतेहपुर गांव के किसान विजय यादव सुबह अपने खेत घूमने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान 11 हजार बिजली की पोल में करंट प्रवाहित हो रहा था। जिसके चपेट में आने से उक्त किसान की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना दूसरे ग्रामीणों ने परिजनों को आकर दिया। जिसके बाद परिजनों ने तत्काल अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अनुमंडल अस्पताल के डाक्टरों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
वहीं इस घटना में पीड़ित परिजनों और स्थानीय मुखिया देवलग दास ने सरकार से आपदा प्रबंधन से मिलने वाली 4 लाख रूपए की सहायता राशि की मांग राज्य सरकार से किया है।

