बाढ़ विधानसभा की जनता सेवा का एक बार मौका जरूर देगी : मधु सिंह

बाढ़। बाढ़ विधानसभा में राजनीतिक सरगर्मी काफी तेज हो गई है। बिहार चुनाव के घोषणा के पूर्व यहां कई उम्मीदवार राजद की ओर से दावेदारी पेश करते हुए सघन जनसंपर्क अभियान चलाने में व्यस्त हैं, लेकिन इन दावेदारों के बीच राजद के वरिष्ठ नेता प्रभुनाथ सिंह की बेटी व राजद नेत्री मधु सिंह की दावेदारी प्रबल मानी जा रही है और पिछले दिनों राजद सुप्रीमो लालू यादव से मुलाकात करने रांची जाने के क्रम में राजद विधायक तेजप्रताप यादव ने इशारों में मधु सिंह की उम्मीदवारी पर मुहर लगाया था।


वहीं मधु सिंह मतदाताओं का समर्थन पाने के लिए लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रही है। क्षेत्र में चर्चा है कि वे मतदाताओं को गोलबंद करने में सफल भी हुई हैं। पिछले दिनों उन्होंने कोविड-19 जागरूकता अभियान के बहाने शक्ति प्रदर्शन भी किया था, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन शामिल थे। इस सिलसिले को जारी रखते हुए शनिवार को उन्होंने बड़ी चौधराइन, लाखाचक, कलुआचक, सरकटी, अटनामा और राणाबीघा आदि गांवों का दौरा किया। पूछने पर उन्होंने बताया कि यह कोई नया काम नहीं कर रहे है। पिछले 4 सालों से बाढ़ विधानसभा में लगातार उनका यही रूटीन है और उन्हें पूरा विश्वास है कि बाढ़ विधानसभा की जनता उन्हें सेवा का एक बार मौका जरूर देगी। जनसंपर्क के दौरान उनके साथ चिकू सिंह, मनटुन सिंह, जीतो सिंह, विनोद राय, टुनटुन सिंह सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may have missed