December 9, 2025

बाढ़ : खाने में गिरी छिपकली, 6 बच्चों की तबीयत बिगड़ने से गांव में मचा हड़कंप

बाढ़। पटन जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के शहरी गांव में एक ही परिवार के 6 बच्चे विषाक्त भोजन खाने से बीमार पड़ गए, जिसमें 2 और 8 साल के बच्चे भी हैं। इलाज के बाद उक्त सभी बच्चों को घर भेज दिया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में किसी अनहोनी को लेकर हड़कंप मच गया। घटना बीते शुक्रवार की शाम की बतायी जाती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाढ़ थाना क्षेत्र के शहरी गांव निवासी विपिन कुमार सिंह के घर बने खाने में छिपकली गिर गई थी। जिस पर परिवार के किसी सदस्य की नजर खाने में गिरी छिपकली पर नहीं पड़ी और बच्चों के बीच खाना परोस दिया गया। उक्त विषाक्त खाना खाने के बाद सभी बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जिसमें रेखा देवी-29 साल, प्राची कुमारी-10 साल, पूजा कुमारी-16 साल, अभिनव कुमार-13 साल, आदित्य कुमार-8 साल, पलक कुमारी-2 साल शामिल है। उक्त घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के सहयोग से बच्चों के पिता विपिन कुमार सिंह ने सभी को इलाज लिए बाढ़ के अनुमंडलीय सदर अस्पताल लाया, जहां इलाज के बाद स्वस्थ होने के उपरांत सभी बच्चों को घर भेज दिया है।

You may have missed