February 16, 2026

बाढ़ : एसडीएम ने किया मतदाता जागरूकता अभियान का शुभारंभ

बाढ़। पटना के बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के बेलछी प्रखंड में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सकसोहरा महंथ राम नारायणपुरी आदर्श उच्च विद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पदाधिकारी सुमित कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अंचलाधिकारी, बेलछी प्रखंड विकास पदाधिकारी, बेलछी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रधानाचार्य रेखा सिन्हा, थानाध्यक्ष, समाजसेवी, जीविका की महिलाएं एवं शिक्षक मौजूद रहे।

You may have missed