फूड सेफ्टी एंड हाईजीन पर प्रशिक्षण के लिए जागरुकता कार्यक्रम आयोजित
पटना। राजधानी के अनीसाबाद स्थित कोहिनूर हॉल में कॉलॉसस पावर सलूशन प्राइवेट लि. संस्था की ओर से जिला के सभी खाद्य पदार्थ विके्रताओं एवं निर्माताओं को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं एफआईसीएसआई के तहत चलाए जा रहे आरपीएल कार्यक्रम में सरकार द्वारा फूड सेफ्टी एंड हाईजीन पर प्रशिक्षण के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. राम जतन सिन्हा ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एफआईसीएसआई के उप महाप्रबंधक धनंजय पांडेय आरपीएल कार्यक्रम से होने वाले फायदे के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।


