फूड फेट में अंगुलियां चाटते रह गए लोग
फुलवारी शरीफ। संपत चक के फतेहपुर के एसडीभी पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने तरह-तरह के आकर्षक माडल बनाए। जिनमें मुख्य रूप से लाई-फाई, हॉबर क्राफ्ट, ड्रोन, स्मार्ट सिटी, रेन हार्वेस्टिंग, आयोडिन क्लाक समेत बच्चों के अनेकों अविष्कार देख लोग चकित रहे गये। फूड फेट में भी बच्चों ने तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए, जिन्हें चख कर अंगुलियां चाटते रहे गये। कार्यक्रम का उद्घाटन उप निदेशक अनिल कुमार ने किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न आकर्षक मॉडलों को देख अचंभित रह गये। साथ ही बच्चों द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजनों का चटखारे लेकर आनंद उठाये। अविभावकों ने भी फूड फेट के व्यंजनों को खाकर उंगलिया चाटते रह गए। सह निदेशक बलवंत कुमार और प्राचार्य लक्ष्मी नारायण ठाकुर ने स्टूडेंट्स की कलाकारी का हौसला अफजाई किया और विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड फेट के महत्व को बताया।


