फुलवारी शरीफ स्टेशन के प्लेटफार्म का निर्माण शीघ्र कराने की मांग
पटना। फुलवारी शरीफ स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 का कई महीनों से उच्च स्तर का निर्माण नहीं होने से यात्रियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है और विशेषकर महिलाओं, बुजुर्गों, मरीजों और बच्चों को काफी कठिनाई हो रही है, महिलाएं और बुजुर्ग ट्रेन से उतरने-चढ़ने में अक्सर गिर रहे हैं। वहीं निर्माण का मलवा जहां-तहां रखे होने के कारण यात्रियों को ट्रेनों में उतरने-चढ़ने में हमेशा डर बना रहता है। बिहार दैनिक यात्री संघ के अध्यक्ष बीपी शर्मा, महासचिव नन्द किशोर प्रसाद, सचिव शोएब कुरैशी, मंजुल कुमार दास, राज किशोर राय, केबी राय, जगन्नाथ सिंह आदि ने दानापुर मंडल के डीआरएम सुनील कुमार एवं पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी से मांग की है कि शीघ्र ही प्लेटफार्म का निर्माण कराया जाये।


