February 15, 2026

फतुहा : 15 फीट गढ्ढे में काम कर रहे बिजली मिस्त्री की दम घुटने से मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

फतुहा। पटना के फतुहा में शुक्रवार शाम रायपुरा केवला तल मुहल्ले में 15 फीट गहरे गड्ढे में काम कर रहे एक बिजली मिस्त्री की दम घुटने से मौत हो गई। हालांकि मूर्छित होते देख तत्काल स्थानीय लोगों ने उसे गढ्ढे से बाहर निकालकर पीएचसी ले गये लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अफवाह उड़ा कि गढ्ढे में मोटर का काम करने के दौरान बिजली मिस्त्री को करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। लेकिन पीएचसी में उसके शव की जांच की गई तो कहीं भी करंट लगने का कोई निशान नहीं प्राप्त हुआ। शरीर भी कहीं से झुलसा हुआ नहीं था। जब घटनास्थल की पुलिस द्वारा जांच की गई तो पता चला कि गढ्ढे में वह बैठकर मोटर को ठीक करने का काम कर रहा था।

पुलिस ने आशंका जताई कि इसकी मौत शायद गढ्ढे में किसी जहरीली गैस के रिसाव के कारण हुई है। लेकिन स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने शव को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। मृतक की पहचान खुसरुपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी 40 वर्षीय पप्पू यादव के रुप में हुई है। इस घटना के बाद मृतक के परिजन पीएचसी पहुंचे तथा मामले की जांच करने की मांग की। बिजली मिस्त्री को गढ्ढे में काम करने के लिए किसने बुलाया तथा गढ्ढे में किस गैस की रिसाव थी, स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना के बाद जहां मृतक के गांव में सन्नाटा पसर गया, वहीं परिजनो के बीच कोहराम मच गया है।

You may have missed