January 24, 2026

फतुहा : सड़क दुर्घटनाओं में वृद्ध और युवक की मौत

सड़क दुर्घटना में वृद्ध का शव बरामद
फतुहा। रविवार को सुबह पुलिस ने नयका रोड के पास दनियावां-बिहटा सरमेरा पथ पर सड़क पर मृत अवस्था में एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ है। शरीर पर दुर्घटना के कई निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार शव की पहचान नहीं हो पाई है। वैसे बताया जाता है कि मृतक सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
फतुहा। बीते 17 जून को रात मछरियावां गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मछरियावां गांव के 26 वर्षीय परशुराम कुमार के रुप में हुई है। इस संदर्भ में मृतक के परिजनों के द्वारा थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। परिजनों की माने तो मृतक फतुहा से काम कर घर लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। इलाज के लिए पटना पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

You may have missed