फतुहा में चोरों का आतंक: पुलिस को एक में मिली सफलता, दूसरे में विफलता

दो शातिर चोर में से एक को ग्रामीणों ने दबोचा, दूसरा फरार
फतुहा। शनिवार को अहले सुबह नदी थाना क्षेत्र के गढ़ोचक गांव के पास सड़क किनारे खड़े वाहन से बैट्री की चोरी करते रंगेहाथ एक शातिर चोर को दबोच लिया। हालांकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पकड़े गए शातिर चोर की जमकर धुनाई कर दी तथा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसके पास से वाहनों से चुराई गई बैट्री को भी बरामद कर लिया है। पकड़े गए चोर की पहचान बिक्रमपुर गांव निवासी रविकांत कुमार के रूप में हुई है। वहीं भागने में सफल रहा युवक कृपाल टोला के उमा शंकर कुमार है। विदित हो कि उमाशंकर व उसके साथी रविकांत नदी थाना क्षेत्र के कई चोरी की घटना को अंजाम देने में सफल रहा है। आसपास के लोग इनके कारनामे से परेशान तो थे ही पुलिस को भी इन दोनों ने नाको दम कर रखा था। नदी थाना प्रभारी सकेंद्र कुमार बिंद के अनुसार फरार उमाशंकर कुमार की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उनके अनुसार ये लोग कभी दुकान में तो कभी श्मशान घाट पर तो कभी सड़क किनारे खड़ी वाहनों से उसके पार्ट्स पूर्जे चोरी कर लिए जाने की घटना को अंजाम दे रहे थे।

घर में घुसकर चोरों ने नकदी समेत गहने पर किया हाथ साफ
फतुहा। थाना क्षेत्र के मोमिंदपुर गांव में बीते रात्रि चोरों ने घर में घुसकर नकदी समेत कई गहनों की चोरी कर ली। उपरी तल्ले पर सोए घर मालिक को जब इस बात का एहसास हुआ तब तक चोर घर से बाहर निकल चुके थे। इस संदर्भ में पीड़ित घर मालिक गजेंद्र सिंह ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। बताया जाता है कि चोर घर के ग्राउंड फ्लोर में घुसकर सोलह हजार रुपये नकद व आलमारी से पायल, मंगलसूत्र व चेन समेत कई गहने चोरी कर ली है। प्राथमिकी के अनुसार इस घटना से करीब 67 हजार रुपए की क्षति हुई है। पुलिस मामले को दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।

You may have missed