February 26, 2026

फतुहा : बीडीओ ने की बीएलओ के साथ बैठक, टेम्पो की चोरी

बीडीओ ने की बीएलओ के साथ बैठक
फतुहा। शनिवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में प्रखंड निर्वाचन अधिकारी सह बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने सभी बीएलओ के साथ बैठक की। बैठक के दौरान बीएलओ को इवीएम मशीन को संचालित करने का प्रशिक्षण दिया गया, साथ ही कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट व वीवीपैट के विषय में सभी मौजूद बीएलओ को विस्तार से बताया गया। बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य बीएलओ द्वारा बूथ पर किसी तकनीकी गड़बड़ी होने पर पीठासीन अधिकारियों को मदद करने की है। मौके पर मन्नू चौधरी, माला सिन्हा, कपिलदेव प्रसाद, आलोक कुमार समेत कई बीएलओ मौजूद थे।

टेम्पो की चोरी, शिकायत दर्ज
फतुहा। फतुहा थाना क्षेत्र के गोरी पुंदाह गांव से एक टेम्पो की चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ मे टेम्पो मालिक अजय कुमार ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। बताया जाता है कि टेम्पो मालिक अपने टेम्पो को बीती रात्रि घर के पास खड़ा कर घर चला गया। सुबह टेम्पो निकालने के लिए जब वहां पहुंचा तो उसकी टेम्पो वहां से गायब थी। शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

You may have missed