राजद के कद्दावर नेता रघुवंश बाबू के निधन से फतुहा-बाढ़ में शोक की लहर

फतुहा। रविवार को जैसे ही राजद के कद्दावर नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश बाबू के निधन की खबर आई तो राजद में शोक की लहर दौड़ गई। राजद कार्यकर्ताओं ने सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया। विधायक डॉ. रामानंद यादव भी प्रखंड क्षेत्र के कई योजनाओं का शिलान्यास करने फतुहा पहुंचे थे। उन्होंने भी सारी योजनाओं का शिलान्यास कार्यक्रम को रद्द कर दिया तथा उनके प्रति गहरा संवेदना प्रकट की है। उन्होंने उनके निधन पर समाजवाद का अपूरणीय क्षति बताया है। शोक प्रकट करने वालों में श्यामनंदन यादव, मृत्युंजय यादव, दयानंद यादव, विनोद यादव, मनोज यदुवंशी, भोला सिंह, जयपाल यादव, संजय पासवान, चंगरु जी समेत राजद के कई कार्यकर्ता शामिल हैं।


वहीं भाजपा के शोभा देवी, पारसनाथ यादव, अरविंद यादव, अनामिका अग्रवाल राम तीर्थ कुमार ने शोक जताया है। लोजपा के रंजीत यादव, अनीता पाटनी, अनिल चन्द्रवंशी, दिलीप पासवान, मो. ईमरान ने शोक प्रकट किया है। जदयू के युवा प्रदेश सचिव सत्येन्द्र यादव, प्रखंड अध्यक्ष रंधीर यादव, सतपाल सिंह आजाद, मुन्ना यादव, राजु कुमार समेत कई कार्यकर्ता ने शोक जताया है।
मैंने अपना अभिभावक खो दिया : राजद नेत्री


उधर, बाढ़ विधानसभा की संभावित उम्मीदवार राजद नेत्री मधु सिंह रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन से काफी मर्माहत हैं। उन्होंने जैसे ही यह खबर सुनी अपनी सभी राजनीतिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया और रूआंसे स्वर में कहा कि मैंने अपना अभिभावक खो दिया है। उन्होंने कहा कि रघुवंश बाबू को वह अपना पिता तुल्य मानती थी। रघुवंश बाबू भी बेटी की तरह स्नेह देते थे। मधु सिंह और पूरा राजद परिवार रघुवंश बाबू के दिल्ली से आने वाले पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहा है। उन्होंने रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन को बिहार नहीं देश देश की राजनीति को अपूरणीय क्षति बताया।

About Post Author

You may have missed