February 15, 2026

फतुहा : बाइक पर बैठने का विरोध किया तो महिला मजदूर को पीटा

फतुहा। बुधवार को फतुहा थाना क्षेत्र के एक गांव में बाइक सवार दो युवकों द्वारा किए गए अभद्रता का विरोध किया तो दोनों युवकों ने एक महिला मजदूर की पिटाई कर दी। पीड़ित महिला ने दोनों बाइक सवार युवकों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी है। बताया जाता है कि पीड़ित दलित महिला घर से निकलकर धान काटने के लिए खेत की ओर जा रही थी तभी बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे तथा बाइक पर बैठने के लिए बोला। जब महिला ने विरोध किया तो दोनों वहां से भाग खड़े हुए। इसके बाद जैसे ही महिला खेत पर पहुंची तथा धान काटना शुरू की तो दोनों युवक फिर से वहां पहुंच गए और जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। महिला ने विरोध में दोनों युवकों के साथ झड़प कर ली। इससे आक्रोशित होकर दोनों युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। शिकायत के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

नहाय खाय पर छठ व्रतियों ने किया गंगा स्नान


फतुहा। बुधवार को नहाय खाय के अवसर पर शहर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं व छठ व्रतियों ने गंगा स्नान किया तथा प्रसाद बनाने के लिए पात्रों में भरकर गंगा जल अपने घर ले गए। नहाय खाय पर नालंदा जिले के भी सैकड़ों श्रद्धालु गंगा जल लेने के लिए शहर के विभिन्न घाटों पर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद गंगा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान घाटों पर स्वयंसेवी संस्था के लोग मौजूद थे।

You may have missed