फतुहा : दस देशी शराब भट्ठी को किया गया ध्वस्त
फतुहा। सोमवार को पुलिस ने कोल्हर पंचायत के दो गांवो में अवैध शराब बनाने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने अखरिया व कोल्हर गांव के टाल क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब भट्ठी को छापेमारी कर ध्वस्त कर दिया तथा सैकड़ों लीटर तैयार शराब को वहीं जमीन में गिराकर नष्ट कर दिया। साथ ही अवैध शराब के उपकरण को आग के हवाले कर दिया। छापेमारी के दौरान चुनाव ड्यूटी के लिए आए सीआईएसएफ के जवान भी शामिल थे। हालांकि सारे धंधेबाज पुलिस को देखते ही भागने में सफल हो गये। एसआई ललित विजय ने बताया कि छापेमारी के दौरान दोनो गांव के टाल क्षेत्र में चल रहे करीब दस देशी शराब भट्ठी को ध्वस्त किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि धंधेबाजों की पहचान कर ली गई है। ये सारे धंधेबाज दूसरे गांव से आकर इस क्षेत्र में देशी शराब बनाने की भट्ठी चला रहे थे। आगे इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।


