फतुहा : छोटी लाइन बाजार की सब्जी मंडी डाकबंगला परिसर में होगी शिफ्ट, पोस्टर थाम कई हुए दंडित

फतुहा। छोटी लाइन बाजार की सब्जी मंडी डाकबंगला परिसर में शिफ्ट होगी। इसके लिए एएसपी मनीष कुमार सिन्हा ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ डाकबंगला परिसर का निरीक्षण किया गया। सब्जी मंडी को शिफ्ट करने के लिए आवश्यक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। विदित हो कि छोटी लाइन बाजार में जगह संकीर्ण होने के कारण सोशल डिस्टेंस का अनुपालन नहीं हो पा रहा था। डाकबंगला परिसर जिला परिषद की जमीन है तथा अर्से से खाली पड़ा हुआ था। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष मनीष कुमार, नदी थाना प्रभारी सकेंन्द्र कुमार, प्रेम यूथ फाउंडेशन के प्रेम कुमार, वार्ड पार्षद दीपक कुमार, शिशुपाल यादव, पार्षद पति जितेंद्र सिंह समेत अन्य जन प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

“मैं कोरोना वाहक हूं, हम नही सुधरेंगे” पोस्टर थाम कई हुए दंडित


शुक्रवार को एएसपी मनीष कुमार सिन्हा के नेतृत्व मे लॉक डाउन फेज थ्री को लेकर स्टेशन रोड में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत “मैं कोरोना वाहक हूं तथा हम नहीं सुधरेंगे” का पोस्टर थमा कर कई लोग दंडित किए गए। करीब डेढ़ घंटे के अभियान में बिना मास्क लगाए कई दुकानदारों को भी पहली बार चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। बिन वजह सड़क पर घूमने वाले युवक को उठक-बैठक भी कराया गया। पुलिस को देखते ही कुछ लोग गली के रास्ते फरार भी हो गये। एएसपी मनीष कुमार ने लोगों को चेतावनी दी कि दुबारा बिना मास्क के तथा बिना बजह सड़क पर घूमने वाले नजर आए तो उनके साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। वहीं इस दौरान सब्जी विक्रेताओं को घर का बना मास्क भी भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा वितरित किया गया।

You may have missed