फतुहा: गर्म भात से झुलसी महिला के प्राथमिकी पर पति व सास गिरफ्तार
फतुहा। सोमवार को पुलिस ने गर्म भात से झुलसी महिला की प्राथमिकी पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति चंदन चौधरी व उसके सास कांति देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला ने इस मामले में पति, सास व देवर को नामजद करते हुए अक्सर पैसे के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने प्राथमिकी में पति के चरित्र पर भी सवाल उठाए हैं। विदित हो कि बीते शुक्रवार को थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में चाय बनाए जाने पर गुस्साए पति चंदन चौधरी ने अपने पत्नी सुप्रिया कुमारी पर गर्म भात की हांडी उड़ेल दिया था जिसमे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गयी थी।


