February 16, 2026

फतुहा के नये थानेदार बोले, अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना लक्ष्य

फतुहा। सोमवार को फतुहा थाने में नये थानेदार के रुप में मनोज कुमार सिंह ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण के दौरान थाने में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि हमारा लक्ष्य थाना क्षेत्र के अंदर अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना है। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और न ही किसी निर्दोष को झूठे केस में फंसाया जाएगा। उन्होंने फोरलेन व नदी के जरिए होने वाले अपराधिक घटनाओं पर भी अंकुश लगाने की बात कही है। विदित हो कि इसके पहले थानाध्यक्ष मनीष कुमार का तबादला पटना के बेउर थाने में कर दी गई है।

You may have missed