फतुहा और बाढ़ में किसान बिल के विरोध में महागठबंधन ने बनायी मानव शृंखला

फतुहा। शनिवार को महागठबंधन ने किसान नीति के विरोध में फतुहा प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर मानव शृंखला बनायी। इस दौरान विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की तथा जल्द ही किसान नीति को रद्द करने की मांग की। जहां चौराहा पर राजद कार्यकर्ता दयानंद यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मानव शृंखला बनायी, वहीं महारानी चौक पर राजद नेता मृत्युंजय यादव व धर्मवीर गोप के नेतृत्व में मानव शृंखला बनायी गयी। जेठुली में राजद प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव ने मानव शृंखला का नेतृत्व किया। धोवा पुल के समीप गौरी शंकर यादव, रायपुरा में मनोज यदुवंशी व चंगरु प्रसाद तथा कच्ची दरगाह में मुखिया प्रतिनिधि मंटु यादव के नेतृत्व में मानव शृंखला बनायी गयी। मोजीपुर में विधायक डा रामानंद यादव के नेतृत्व में मानव शृंखला बनायी गयी। कई जगहों पर भाकपा माले व कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मानव शृंखला में शामिल हुए।
बाढ़ अनुमंडल में बनायी गयी मानव श्रृंखला


वहीं बाढ़ अनुमंडल में आंदोलनरत किसानों के समर्थन और कृषि बिल के खिलाफ तेजस्वी यादव के आह्वान पर महागठबंधन के तमाम नेता एवं कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनायी। राजद जिलाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह, जिला प्रवक्ता मिथिलेश कुमार यादव, कांग्रेस नेता विजय कुमार सिंह, सतीश सिंह, जय प्रकाश सिंह, जितेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में किसान एवं नेता अनुमंडल गेट के सामने मानव श्रृंखला बनाते हुए जमकर नारे लगाए।

About Post Author

You may have missed