फतुहा : MO के साथ बदसलूकी करने व राशन वितरण में धोखाधड़ी करने के आरोप में वार्ड पार्षद गिरफ्तार

फतुहा। शनिवार की शाम फतुहा पुलिस ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रंजीता वर्मा के साथ बदसलूकी करने तथा राशन सामग्री वितरण में धोखाधड़ी करने के आरोप में वार्ड नंबर 16 के वार्ड पार्षद संतोष कुमार चन्द्रवंशी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की पुष्टि थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने की है।
विदित हो कि कोरोना काल में एक पीडीएस दुकानदार की शिकायत मिलने पर जांच करने पहुंची एमओ के साथ वार्ड पार्षद के द्वारा बदसलूकी की गई थी। इसमें एमओ ने थाने में राशन सामग्री के वितरण में उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया था, साथ ही भाजपा नेत्री शोभा देवी ने भी बदतमीजी करने की एक प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इन दोनों केस में तत्कालीन डीएसपी ने गिरफ्तारी का आदेश जांच उपरांत दिया था। वार्ड पार्षद की गिरफ्तारी के बाद पार्षद के परिजनों व ग्रामीणों के द्वारा थाने पर आकर विरोध भी जताया गया। लेकिन पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीण वापस लौट गए।

About Post Author

You may have missed