फतुहा : एनएच 30ए पर लगी ट्रैवल बोर्ड से टकरायी हाइवा, बड़ा हादसा टला

फतुहा। गुरुवार की शाम महारानी चौक के निकट एनएच 30ए के उपर एनएच के तरफ से लगाया गया ट्रेवल बोर्ड उस समय नीचे गिर गई जब एक हाइवा ट्रक ने उसके एक खंभे में जबरदस्त टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि काफी दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। पूरा का पूरा बोर्ड खंभे सहित नीचे आ गिरी। यह संयोग था कि बोर्ड का उपरी हिस्सा हाइवा ट्रक में जाकर फंस गया तथा खंभे के नीचे कई फुटपाथी दुकान ध्वस्त हो गये। यह तो संयोग था कि फुटपाथी दुकान लॉकडाउन के कारण बंद पड़े थे तथा बोर्ड का मलबा हाइवा ट्रक में फंस कर रह गया अन्यथा जिस तरह से एनएच के द्वारा लगाया गया यह ट्रैवल बोर्ड खंभे समेत नीचे गिरने की संभावना बनी हुई थी, उससे एक बड़ी हादसा हो सकती थी। कई लोगों की जान भी जा सकती थी। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंची तथा हाइड्रा जेसीबी मशीन लगा बोर्ड के मलबे को काटकर हटाया, इसके बाद हाइवा ट्रक को हटाया। करीब दो घंटे बाद इस सड़क पर आवागमन सामान्य हो सका। विदित हो कि एनएच 30ए बिहारशरीफ, नालंदा के साथ-साथ राजगीर, पावापुरी, इस्लामपुर व गया जिले को भी जोड़ती है।

You may have missed