फतुहा एएसपी ने किया लॉक डाउन-3 की समीक्षा, साईकिल से फतुहा पहुंचा प्रवासी मजदूर

फतुहा। शुक्रवार को थाना परिसर में पुलिस अनुमंडल क्षेत्र में लॉक डाउन फेज थ्री की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एएसपी मनीष कुमार सिन्हा ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जन प्रतिनिधियों से भी संवाद कायम किया और लोगों को हर हाल में कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। बैठक के दौरान जिला प्रशासन के अनुमति से खुले दुकानों की भी निरीक्षण करने का पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। चोरी-छिपे दुकान खोल रहे दुकानदारों पर सख्ती से पेश आने का भी निर्देश दिया। लाउडस्पीकर से लोगों को लगातार जागरुक करने का भी निर्देश दिया। बाइक चेकिंग पर विशेष ध्यान देने की भी उन्होंने निर्देश जारी किया। इस दौरान थानाध्यक्ष मनीष कुमार, नदी थाना प्रभारी सकेंन्द्र कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष शोभा देवी, दीपक कुमार, शिशुपाल यादव, जितेंद्र सिंह, कपिलदेव प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे।

साईकिल से फतुहा पहुंचा प्रवासी मजदूर हुआ क्वारंटाइन
फतुहा। शुक्रवार को दोपहर कानपुर से साइकिल द्वारा फतुहा पहुंचे एक प्रवासी को स्थानीय हाईस्कूल में क्वारंटाइन किया गया। इसके पहले उसे अस्पताल में स्वास्थ्य की जांच की गई। प्रवासी मकसुदपुर गांधी टोला का निवासी बताया जाता है। हाईस्कूल में अब क्वारंटाइन किए गए लोगों की संख्या 17 हो गई है। बीडीओ मृत्युंजय कुमार के अनुसार आने वाले प्रवासियों की संख्या बढ़ सकती है।

You may have missed