प्रशासन को चुनौती : पालीगंज में पईन की भराई कर बना लिया मकान, ग्रामीणों ने की शिकायत

पालीगंज। एक ओर राज्य सरकार जल जीवन हरियाली व मनरेगा योजना के तहत आहर पईन व पोखर की उड़ाही करवा रही है तो वहीं दूसरी ओर कुछ असामाजिक तत्व के लोग आहर-पईन की भराई कर उस पर कब्जा करते हुए मकान निर्माण करा रहे हैं, जिसकी शिकायत के छह माह बाद भी अधिकारी कान में तेल डालकर सोए हुए हैं। ऐसा ही मामला पटना जिला के पालीगंज अनुमंडल कार्यालय से महज दो सौ मीटर की दूरी पर सामने आया है। जिसकी छह माह पूर्व शिकायत के बावजूद भी पालीगंज अंचलाधिकारी ने इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं किया। वहीं असामाजिक लोग पईन की भराई कर दो कमरे का निर्माण कर लिया है व शेष जमीन को कब्जा कर घेराबंदी कर रहा है, जिसकी दोबारा शिकायत शनिवार को लोगो ने पालीगंज सीओ से किया है।


लिखित शिकायत के अनुसार, पालीगंज अनुमंडल कार्यालय से 100 मीटर पूर्व पाली-बिहटा मुख्य सड़क से पूरब की ओर एक पईन गुजरती है, जो बालीपाकड़ गांव की ओर जाती है। उस पईन के द्वारा धरहरा गांव व पालीगंज के उत्तरी हिस्से के अलावे दरियापुर व मिल्की सहित कई गांवों से वर्षा का पानी निकासी होती है। उसी पईन की भराई कर बालीपाकड़ गांव निवासी बिजेंद्र राम की पुत्री संगीता देवी, पति विजय राम मकान निर्माण कर रही है। जिसकी लिखित शिकायत ग्रामीणों ने छह माह पूर्व पालीगंज सीओ से किया था, लेकिन आज तक उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जिसका परिणाम यह हुआ कि उस पईन की जमीन पर दो कमरे का निर्माण हो चुकी है व शेष जमीन पर कब्जा कर घेराबंदी भी कराया जा रहा है। यदि ऐसा हुआ तो बरसात की पानी की निकासी के साथ आसपास के लोगों का आवागमन बाधित हो जाएगा। इस बार ग्रामीणों ने इसकी लिखित शिकायत शनिवार को पालीगंज अनुमंडल पदाधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद व पालीगंज सीओ राकेश कुमार से कर पईन की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग किया है।

You may have missed