प्रवासियों व राज्य की जनता को भरपूर सहयोग करे बिहार सरकार : चंदन कुशवाहा
पालीगंज। केंद्र सरकार की ओर से दिए गए 20 लाख करोड़ रुपये से कोरोना जैसे महामारी से राहत के लिए राज्य सरकार प्रवासियों व राज्य की जनता को भरपूर सहयोग करे। ये बातें मीडिया कर्मियों से मुखातिब होते हुए रालोसपा के पटना जिला अध्यक्ष चन्दन कुशवाहा ने कहा।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण लगाए गए लॉकडाउन के कारण पूरे बिहार की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सारे छोटे-बड़े कारोबार ठप हो गए हैं। इस कारण बिहार के सभी लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है। छोटे-छोटे दुकानदार फुटपाथ पर बैठकर जीविका चलाने वाले व दैनिक मजदूरी करने वाले के सामने न सिर्फ आजीविका के खत्म होने का मामला है। बल्कि अब उनके सामने भूखमरी की भी समस्या आ गई है। जिसके समाधान के लिए ही प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का एलान किया है। पार्टी समझती है कि अब बिहार सरकार के सामने धन की कमी का कोई मामला नहीं है। ऐसी स्थिति में रालोसपा समाज के सबसे निर्धनतम लोगों को अविलंब पांच पांच हजार रुपये नगद राहत देने की मांग सरकार से करती है। इसके अलावे पॉल्टी फॉर्म मालिकों, दुकानदारों, कारोबारियों, सब्जी उत्पादकों को भी तत्काल राहत पहुंचाया जाए।
कुशवाहा ने बताया कि बिहार में कोई आधारभूत संरचना के नहीं होने देश में यह परिलक्षित हो गया है कि राज्य की हालत बेहद खराब है। ऐसे में मुख्यमंत्री केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करें। रालोसपा उनके इस मांग का पूरजोर समर्थन करेगी, लेकिन यह राजनीतिक स्टंट बनकर नहीं रह जाए।


