प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर डिग्रियों का माला पहन बेरोजगार मनाएंगे बेरोजगार दिवस : रमेश
फुलवारी शरीफ। भारतीय बेरोजगार पार्टी, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि किसी भी राजनैतिक दल के पास विजन नहीं है। रमेश ने कहा कि बीबीपी विजन जिसका संजीवनी नाम रखा गया है उसमें लगभग 26 लाख नए पदों का सृजन किया गया और सभी बहालियां विधानसभा अंतर्गत होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास विजन भी है और पूर्ण इच्छाशक्ति भी, जो प्रदेश में बदलाव लाएगी। वहीं रमेश कुमार ने घोषणा किया कि आगामी 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर देश भर के युवा बेरोजगार दिवस मनाएंगे। इसी कड़ी में पार्टी ने बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि डिग्रियों की माला गले में डालकर बेरोजगार दिवस मनाएं। रमेश ने कहा कि 17 सितंबर को बढ़ चढ़कर बेरोजगार दिवस मनाएं ताकि सरकार का ध्यान बेरोजगारों के प्रति आकृष्ट हो सके। उन्होंने कहा कि जितने भी डिग्रीधारक हैं, उसका माला पहन अपना प्रतिरोध चाय-पकौड़े इत्यादि बेच कर जताए।


