December 7, 2025

पैसे के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फतुहा। शनिवार को बार-बार पैसे के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने वाले युवक को पुलिस ने उसकी पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक सिकंदर पुर का पंकज कुमार है। पत्नी इंदु देवी ने इस सन्दर्भ में दो दिन पहले पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। बताया जाता है कि इंदु देवी की शादी पांच साल पहले पंकज कुमार के साथ हुई थी। शादी के समय से ही उसका पति पचास हजार रुपये के लिए प्रताड़ित करता था। कई बार पंचायत भी बुलायी गयी लेकिन वह पति के द्वारा प्रताड़ित होती रही। थानाध्यक्ष मनीष कुमार के अनुसार महिला के गिरफ्तार पति को जेल भेजा जा रहा है।

You may have missed