पूर्व मध्य रेल सहित पूरे भारतीय रेल में ऐसा करने वाला पहला रेल मंडल बना सोनपुर
हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल का सोनपुर मंडल उत्कृष्ट कार्मिक प्रबंधन हेतु उल्लेखनीय कार्य करते हुए मंडल में कार्यरत शत-प्रतिषत रेलकर्मियों से संबंधित विवरण एचआरएमएस पोर्टल के डाटाबेस में फीड कर पूर्व मध्य रेल सहित संपूर्ण भारतीय रेल के सभी मंडलों में ऐसा करने वाला पहला रेल मंडल बन गया है। इस अवसर पर महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी द्वारा सोनपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार को उनके नेतृत्व में इस उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने के लिए पुरस्कृत किया गया। इस अवसर प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी सुशांत झा भी उपस्थित थे।
विदित हो कि नई एचआरएमएस पोर्टल पर सोनपुर मंडल के 12,797 कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड एवं कर्मचारी का मास्टर डाटा फीड कर दिया गया है। एचआरएमएस पोर्टल के माध्यम से रेलर्मियों के सेवा से संबंधित रिकॉर्ड आवश्यकता होने पर त्वरित रूप से उपलब्ध होते हैं, जिससे कार्मिक प्रबंधन में आसानी होती है। साथ ही रेलकर्मी अब अपनी सर्विस रिकॉर्ड आसानी से बिना कार्यालय आए देख सकते हैं। इससे एक ओर जहां रेलकर्मियों के समय की बचत होगी। साथ ही रेल सेवा से संबंधित अपनी व्यक्तिगत सूचनाएं आसानी से उपलब्ध होने की संतुष्टि के कारण रेलकर्मियों के कार्य-क्षमता में भी वृद्धि होगी।


