पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार में यात्रियों के लिए पीआरएस काउंटर चालू, धन वापसी 25 मई से
हाजीपुर। 01 जून से भारतीय रेल 200 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करने जा रहा है। इनमें से कुछ ट्रेनें पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से भी खुलेंगी-पहुंचेंगी अथवा निर्धारित स्टेशनों पर रूकते हुए चलेंगी। इन स्पेशल ट्रेनों हेतु 21 मई से आईआरसीटीसी की बेवसाइट से टिकटों की आनलाइन बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है। यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के पांचों मंडलों के कुल 56 स्टेशनों पर 22 मई से पीआरएस टिकट काउंटर कार्य करना प्रारंभ कर दिये हैं।
इन स्टेशनों का विवरण मंडलवार निम्नानुसार है:
दानापुर मंडल- पटना, दानापुर, राजेन्द्रनगर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, दिलदार नगर, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना सिटी, लखीसराय, मोकामा, जहानाबाद, झाझा (कुल 15 स्टेशन)।
धनबाद मंडल- धनबाद, गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, कतरासगढ़, चंद्रपुरा, रांचीरोड, बरकाकाना, पतरातू, टोरी, लातेहार, डाल्टेनगंज, गढ़वा रोड, नगर उंटरी, रेणुकूट, चोपन, सिंगरौली, चतरा, वैंढ़न, हजारीबाग टाउन (कुल 20 स्टेशन)।
पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल- पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., गया, डेहरी आन सोन, अनुग्रह नारायण रोड (कुल 04 स्टेशन)
समस्तीपुर मंडल- दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, मधुबनी, जयनगर, रक्सौल, सीतामढ़ी,
बेतिया, बापूधाम मोतीहारी (कुल 09 स्टेशन)
सोनपुर मंडल- मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, बेगूसराय, बरौनी, दलसिंहसराय, खगड़िया, नौगछिया एवं सोनपुर (कुल 08 स्टेशन)
इन कांउटरों से आरक्षित टिकटों पर धन वापसी 25 मई से की जाएगी। लॉकडाउन अवधि वाली आरक्षित यात्रा टिकटों पर धनवापसी-रद्दीकरण यात्रा तिथि से छ: माह तक टिकट काउंटर से की जा सकती है।


