पूर्व मध्य रेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पीएम केयर्स फंड में जमा किया अपना एक दिन का वेतन
हाजीपुर। वैश्विक महामारी कोविड-19 से दुनिया के अधिकांश देश प्रभावित है। भारत भी इससे अछूता नहीं रह गया है। भारत सरकार द्वारा इस खतरनाक वायरस के प्रसार की रोकथाम हेतु सरकारी/गैर सरकारी, स्वयंसेवी संगठन, उद्योगपति सहित समाज के कई वर्ग आगे आ रहे हैं और सहयोग राशि जमा कर कोविड-19 के विरूद्ध किए जा रहे राष्ट्रव्यापी प्रयासों में अपनी भागीदारी दे रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल मुख्यालय एवं पांचों मंडल के सभी 83,733 अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपना एक दिन का वेतन लगभग 9.72 करोड़ रूपया जमा किया गया है। उल्लेखनीय है कि पूर्व मध्य रेल भारतीय रेल का प्रथम मुख्यालय है जिसके शत-प्रतिशत अर्थात कुल 83,733 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पीएम केयर्स फंड में अपना एक दिन का वेतन जमा किया है।


