पूर्व मध्य रेल की आय में 11 प्रतिशत की वृद्धि, दिसंबर में 188 मिलियन यात्रियों ने यात्रा की

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल कोे चालू वित्त वर्ष 2019-20 के दिसम्बर माह तक माल ढुलाई सहित अन्य सभी स्रोतों से प्राप्त होने वाले आय में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ कुल 14704.65 करोड़ रूपए की प्रारंभिक आय प्राप्त हुई, जो पिछले वर्ष के दिसम्बर माह तक प्राप्त प्रारंभिक आय 13242.16 करोड़ रुपए के तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। वित्तीय वर्ष 2019-20 के दिसम्बर माह तक पूर्व मध्य रेल द्वारा 109.98 मिलियन टन का माल लदान किया गया, जो पिछले वित्तीय वर्ष के इसी अवधि में किये गये माल लदान 99.63 मिलियन टन की तुलना में 10.39 प्रतिशत अधिक है। इस प्रकार दिसंबर माह तक किये गये माल लदान से पूर्व मध्य रेल को कुल 12094.23 करोड़ रूपए की आय प्राप्त हुई, जो पिछले वित्तीय वर्ष के इसी अवधि के दौरान किये गये माल लदान से प्राप्त आय 10916.94 करोड़ रुपए की तुलना में 10.8 प्रतिशत अधिक है।
वहीं वित्तीय वर्ष 2019-20 के दिसम्बर माह तक पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से लगभग 188 मिलियन यात्रियों ने यात्रा की, जिससे कुल 2170.86 करोड़ रूपए की आय प्राप्त हुई जो पिछले वित्तीय वर्ष के दिसम्बर माह तक यात्री यातायात से प्राप्त आय 2087.58 करोड़ रुपए की तुलना में 4.0 प्रतिशत अधिक है। वित्तीय वर्ष 2019-20 के दिसम्बर माह तक अन्य कोंिचंग से प्राप्त आय में भी 11.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी और यह पिछले वित्तीय वर्ष के दिसम्बर माह तक अन्य कोंिचंग से प्राप्त आय 136.85 करोड़ रुपए की तुलना में बढ़कर 152.68 करोड़ रुपए रही।
पूर्व मध्य रेल द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 के केवल दिसम्बर माह में 13.51 मिलियन टन माल का लदान किया गया तथा इससे 1531.77 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई। इसी प्रकार पूर्व मध्य रेल द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 के केवल दिसम्बर माह में लगभग 188 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाया गया तथा इससे 222.35 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई। पूर्व मध्य रेल कोे चालू वित्त वर्ष के केवल दिसंबर माह में माल ढुलाई सहित अन्य सभी स्रोतों से प्राप्त होने वाले आय में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ 1780.72 करोड़ रूपए की प्रारंभिक आय प्राप्त हुई जो पिछले वर्ष के दिसंबर महीने में प्राप्त प्रारंभिक आय 1641.07 करोड़ रुपए के तुलना में 8.5 प्रतिशत अधिक है।

You may have missed