पुनपुन नदी में डूबने से एक किशोर की मौत

फतुहा। शुक्रवार को शाम थाना क्षेत्र के मुराजपुर गांव के पास पुनपुन नदी में डूबने से एक चौदह वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर की पहचान मुराजपुर गांव निवासी कल्याण सिंह के पुत्र राजन कुमार के रुप मे हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा नदी से निकले शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक स्कूल से आने के बाद कुछ काम से एक छोटी नाव द्वारा नदी पार कर रहा था। नाव को वह अकेले खेने की कोशिश कर रहा था तभी बीच नदी में उसकी नाव असंतुलित हो गई और वह नाव से नीचे पानी में गिर पड़ा। जानकारी होते ही सैकड़ो ग्रामीण नदी में कुदकर उसे बचाने की कोशिश की लेकिन तबतक उसकी पानी में डुब जाने से मौत हो गई। यह खबर लगते ही उसके घर में कोहराम मच गया।

सड़क दुर्घटना मे घायल युवक की वाइक हो गई चोरी
फतुहा। बीते रात्रि फोरलेन पर सुकुल पुर गांव के पास सड़क दुर्घटना मे घायल हुए युवक की वाइक चोरी हो जाने का मामला प्रकाश मे आया है। इस सन्दर्भ मे पीड़ित युवक हिलसा के काजी बाजार निवासी राज कुमार ने थाने मे अज्ञात चोरो के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। बताया जाता है कि राज कुमार के बड़े भाई पटना से वाइक द्वारा वापस हिलसा लौट रहे थे तभी फोरलेन पर सुकुल पुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन से ठोकर लग गयी। इस घटना मे उनके बड़े भाई घायल हो गए। वाइक मालिक राज कुमार फोरलेन पर पहुंचकर जख्मी हुए भाई का इलाज कराने अस्पताल ले गए तथा वाइक वहीं छोड़ दी। सुबह वंहा पहुंचने पर उनकी वाइक गायब थी। पुलिस मामले की छानबीन करने मे जुटी है।