पुनपुन और रामकृष्ण नगर में जदयू प्रत्याशी अरुण मांझी का खुला चुनाव कार्यालय
फुलवारी शरीफ। शनिवार को पुनपुन स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बगल में और रामकृष्णा नगर के पास बाईपास मुख्य मार्ग पर एनडीए समर्थित जदयू प्ररत्याशी अरुण मांझी का चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर प्रत्याशी अरुण मांझी सहित एनडीए के बड़ी संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित किया। रामकृष्णा नगर के पास राजग के फुलवारीशरीफ विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन बीजेपी के पूर्व विधायक व प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने, जबकि पुनपुन में जदयू प्रत्याशी अरुण मांझी के द्वारा किया गया। वहीं प्रत्याशी अरुण मांझी ने सुईथा, सिमरा, गन्नू चक, मंगली चक, मौलाना बुद्धू चक सहित पुनपुन बाजार में भ्रमण कर अपने समर्थन में मतदान की पुरजोर अपील की। एनडीए नेताओं ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के हर क्षेत्र में सीएम नीतीश कुमार के विकास की रफ्तार बनाये रखने के लिए जन सैलाब उमड़ रहा है, जो भारी बहुमत से एनडीए सरकार की सत्ता में वापसी चाहती है। कार्यक्रम में अशोक सिंह, सौरभ पटेल, बंटी चंदवंशी, शत्रुध्न पासवान, धीरज पांडेय, मंटू कुमार, राहुल कुमार, अमित कुमार, विवेक, रवि एवं बड़ी संक्या में राजग के कार्यकर्ता शामिल हुए।


