पुण्यतिथि पर याद किये गये स्वतंत्रता सेनानी पूर्व विधायक कुमार गंगा सिंह

डुमरांव। कहते हैं इंसान के किये गए कार्य उसे हमेशा के लिए समाज में स्थापित कर देते हैं। कुछ ऐसे ही थे डुमरांव के पूर्व विधायक कुमार गंगा सिंह, जिन्हें लोग आज भी बड़ी शिद्द्त के साथ याद करते हैं। इन्होंने अपने जनप्रतिनिधत्व काल में जो कार्य किया, वो इस इलाके के लिए अविस्मरणीय है। इतना ही इन्होंने अपनी विरासत के कई हिस्सों को भी सामाजिक कार्य के लिए दान तक कर दिया था, जिसका जीता जागता प्रमाण उनके शिक्षा अनुरागी होने और सामाज के हर तबके के लिए खड़े होने वालों की श्रेणी में शुमार करता है। कुमार गंगा सिंह को गुजरे अरसा गुजर गया मगर उनके द्वारा सामाजिक सरोकार के किये जा रहे कार्यों की वजह से लेकर डुमरांव अनुमंडल के डुमरी उनके पैतृक गांव और पटना में उन्हें याद किया गया। 1942 में अंग्रेजी हुकूमत की लड़ाई में भी जमकर देश के लिए लड़ाई लड़ी। विधायक बनकर जो इन्होंने काम किये उसके लिए ही इन्हें आज भी लोग अपना आदर्श मानकर याद करते हैं। इनकी विरासत को आज भी राजधानी पटना में स्व. गंगा सिंह के पौत्र तथा वार्ड संख्या 25 के वार्ड पार्षद रजनीकांत सिंह आगे बढ़ रहे हैं। अपने दादा जी की कार्यशैली को आगे की तरफ बढ़ते हुए रजनीकांत पटना नगर निगम में सदस्य चुने जाने के बाद कार्य करने की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। उस समय के चर्चित सरदार हरिहर सिंह विधायक बने फिर वर्ष 1957 कुमार सेनानी गगा बाबू। विधानसभा से सरदार हरिहर सिंह को वर्ष 1957 में चुन लिया गया।
कुमार गंगा सिंह राजनीति और जाति धर्म से ऊपर उठकर अनेकों काम किये। विकास पुरूष के रूप में जाने जाते थे विधायक गंगा बाबू, इनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इनके किये गए कार्य की चर्चा सूबे और सूबे के बाहर तक आज भी होती है। इतना ही नहीं क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किया। पटना कैंसर अस्पताल में दो लाख रुपये पूर्व विधायक कुमार गंगा सिंह के द्वारा ही योगदान रहा। इस अवसर पर सुरेश कुंवर, वार्ड सदस्य कपिलमुनी सिंह, पहलवान बलेटर सिंह, मार्कण्डेय लाल, प्रो. विशेंद्र सिंह, संजय कुंवर, कामेश्वर प्रसाद सिंह, संतोष सिंह, राधारमण सिंह, शिक्षक मुन्ना सिंह, जितेंद्र सिंह, द्वारिका कुमार, नलनिकांत सिंह, आदित्य सिंह ‘मनीष’, चिंटू सिंह, आर्यन सिंह, सागर सिंह, अमन सिंह, भीम सिंह शिवम, छोटे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
