February 11, 2026

पार्सल स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि में विस्तार, अब 15 मई तक चलेगी

हाजीपुर। सहरसा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के बीच चलायी जाने वाली विशेष पार्सल ट्रेन अब 15 मई तक चलेगी। विदित हो कि 09 अप्रैल से प्रारंभ हुए इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 03 मई तक किया जाना था, परंतु मांग को देखते हुए अब इसके परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है।
पूर्व मध्य रेल द्वारा सहरसा और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच प्रतिदिन एक जोड़ी पार्सल स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया गया है, जो अब 15 मई तक चलेगी। वाया मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-दानापुर होते हुए यह पार्सल स्पेशल ट्रेन नं. 00302/00301 सहरसा और पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर जंक्शन के बीच उक्त अवधि में प्रतिदिन चलायी जा रही है।
पार्सल स्पेशल ट्रेन नं. 00302 पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-सहरसा पार्सल स्पेशल ट्रेन अब 15 मई तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. से 09.30 बजे चलकर खगड़िया रूकते हुए 18.00 बजे सहरसा पहुंचती है। यहां से वापसी मे पार्सल स्पेशल ट्रेन नं. 00301 सहरसा-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. पार्सल स्पेशल ट्रेन 15 मई तक सहरसा स्टेशन से 09.30 बजे खुलेगी बक्सर रूकते हुए 18.00 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचती है।

You may have missed